Aurangabad

Apr 13 2023, 17:08

मगध में भी उठी कोर्ट मोर्निग करने की मांग, अधिकांश अधिवक्ताओ ने बैठक कर मीडिया के माध्यम से पटना हाईकोर्ट से की यह तीन मांग

औरंगाबाद : आज जिला विधिक संघ औरंगाबाद के दीवानी वादों के अधिकांश अधिवक्ताओ ने बैठक कर तीन मांगे हाईकोर्ट पटना से मीडिया के माध्यम से रखी। पहला बढ़ती हुई तापमान को देखते हुए दुष्प्रभाव से बचने हेतु कोर्ट पुनः अप्रैल से जून तक मोर्निग किया जाए। दूसरा परिवार न्यायालय के भेकेंट कोर्ट में शीघ्र प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की जाए और आखिरी मांग यह कि सबजज कोर्ट के आधे से अधिक भेकेंट कोर्ट में शीघ्र सबजज की बहाली हो। ताकि लम्बे समय से लम्बित मामलों के निष्पादन में तेजी आए। 

इसकी जानकारी देते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि शेरघाटी के पास से कर्क रेखा गुज़रती है जिसके कारण औरंगाबाद, दाउदनगर, गया, शेरघाटी में अत्यधिक गर्मी पड़ती है। लू से अधिवक्ताओ और मुवक्किलों, गवाहों का जीवन संकट में पड़ सकता है और विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

बैठक की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता नागेश मिश्रा ने किया और संचालन वरीय अधिवक्ता रामानुज प्रसाद प्रभात ने किया। वहीं बैठक में वरीय अधिवक्ता संजय कुमार सिंह,ओम प्रकाश शर्मा,अभय कुमार सिंह, सिद्धार्थ,पारस शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह,रज्जी अहमद, धमेंद्र कुमार, सतीश कुमार स्नेही, रविन्द्र शर्मा,हरिनाथ उपाध्याय,नीरज श्रीवास्तव,सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 12 2023, 21:41

दो पक्षों में चली लाठी-डंडे व तलवारें, पति-पत्नी समेत पांच घायल

 

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनबार गांव में दो स्थानीय नेताओं में लंबे समय से चल रही पुरानी राजनीतिक रंजिश अब खूनी हो गई है। अब दोनो ओर से हिंसा होने लगी है और खून बहने लगा है। दोनों पक्षों में लगातार दो दिनो मंगलवार और बुधवार को खूनी संघर्ष हो चुका है। पहले दिन मंगलवार को महेंद्र यादव समेत दो लोगों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। 

पिटाई से दोनो के सर फटे और इलाज के दौरान मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने दोनो को सिर में 12 से 15 टांके लगाने के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी घटना का बदला बुधवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने लिया। दूसरे पक्ष ने तलवार से हमला बोल पति-पत्नी समेत तीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।   

आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, 

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में हसनबार गांव निवासी महेंद्र यादव, उसकी पत्नी मानती देवी और अमका यादव शामिल है। अभी सभी घायलों का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि दोनों घटनाएं पुलिस के संज्ञान में है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष से आवेदन नही मिला है। 

आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। गौरतलब है कि मदनपुर के दक्षिणी उमगा पंचायत की राजनीति में पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र यादव और उपेंद्र यादव की तूती बोलती है। सामान्य सीट होने पर ये स्वयं पंचायत चुनाव लड़ते है जबकि आरक्षण की स्थिति में अपने किसी करीबी और आज्ञाकारी को चुनाव लड़वाते है। उसके चुनाव जीतने के बाद पंचायत की सत्ता इन्ही के हाथों में रहा करती है। 

पंचायत की सत्ता को लेकर ही दोनों में पिछले तीन पंचायत चुनावों में राजनीतिक रंजिश चली आ रही है। हालांकि पहले यह रंजिश चुनावी राजनीति के मैदान तक ही सीमित थी लेकिन अब यह रंजिश हिंसक हो गई। इसी कड़ी में दोनों पक्षों ने दो दिनों में एक दूसरे पर कातिलाना हमला किया जिसमें दोनो पक्षों के पांच लोग घायल हुए। 

अब दोनों के बीच शुरू हुआ हिंसक संघर्ष आगे क्या रंग लेगा, यह तो वक्त ही बताएंगा।

Aurangabad

Apr 12 2023, 18:59

*औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, परिवार मे मचा कोहराम*

औरंगाबाद : जिले के बारूण थाना क्षेत्र में सोननगर रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवती अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके कारण वह ट्रेन के जद में आ गई जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। मृतका 20 वर्षीय आरती कुमारी जम्होर थाना क्षेत्र के सतुआही गांव निवासी वृंदा ठाकुर की बेटी थी।

जानकारी के अनुसार युवती बारूण स्थित एक केवाईपी में कंप्यूटर का कोर्स करती थी। उसका सर्टिफिकेट केवाईपी सेंटर में आ गया था। इसकी सूचना युवती को मिली थी। 

सूचना के बाद बुधवार को वह बारूण स्थित केवाईपी सेंटर अपना सर्टिफिकेट लाने ट्रेन से जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ जिसमें उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 12 2023, 18:23

चोरी का किया विरोध तो गृह स्वामी पर चोरों ने कटारी से किया हमला, घायल अवस्था में चल रहा है इलाज

औरंगाबाद में चोरी की घटना का विरोध किया तो बेलगाम चोरों ने गृहस्वामी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के कुरम्हा गांव की है।घायल गृहस्वामी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।उसके सर के पिछले हिस्से में गहरी चोटें आई हैं।

 

 

विरोध करने पर धारदार कटारी से किया हमला

मंगलवार की देर रात चोरी का विरोध करने पर 8 की संख्या में रहे चोरों के द्वारा गृह स्वामी पर कटारी से हमला कर दिया गया। जिससे गृह स्वामी घायल हो गया। परिजनों की मदद से गृह स्वामी को आनन-फनन में इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

गृह स्वामी की पहचान गांव के ही बसंत चौहान के रूप में की गई है। बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज करा रहे बसंत चौहान ने बताया कि बीती रात 8 की संख्या में चोर उनके घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम देने लगे। लेकिन इसकी जानकारी उन्हें मिल गई।

 

 

जानकारी मिलते ही जब चोरों का विरोध किया गया तो उनके द्वारा कटारी से उन पर हमला कर दिया गया। जिससे वे घायल हो गए। जब तक ग्रामीण मेरे घर पहुंचते तब तक सभी चोर फरार हो गए। फिलहाल जानकारी मिलने के बाद जम्होर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Aurangabad

Apr 12 2023, 18:12

औरंगाबाद नियोजित शिक्षकों ने शिक्षक नियमावली 2023 को पूर्व से बहाल शिक्षकों के लिए बताया बड़ा धोखा, विरोध में सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला फूंका

औरंगाबाद प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रदेश इकाई के आह्वान पर बुधवार को यहां नियोजित शिक्षको ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंका।

पुतला दहन का नेतृत्व संघ के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने किया। पुतला दहन में संघ के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, जिला सचिव विनय यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, उदय कुमार, जिला कार्यालय सचिव सुबोध सुमन, शशि रजक, सुधीर कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, प्रमेंद्र कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, धर्मवीर कुमार सिंह, रविशंकर पांडेय, सुशील प्रसाद, हरिभूषण सिंह,

श्रवण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राज नारायण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मी जायसवाल, उषा कुमारी, रवीना कुमारी, किरण कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, सुधा कुमारी एवं अंतर्यामी कुमार,

सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। इस दौरान शिक्षक नेताओ ने कहा कि शिक्षक नियमावली 2023 पूर्व से बहाल शिक्षकों के लिए बड़ा धोखा और छलावा है।

सरकार के इस अव्यवहारिक निर्णय से पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से अपनी सेवा देने वाले नियोजित शिक्षक हतप्रभ हैं। नियोजित शिक्षक अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। सूबे के नियोजित शिक्षक लंबे समय से वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा पाने की लड़ाई लड़ते रहे हैं और जब धोषणा की बात आई तो सरकार ने नियमावली को ही बदल दिया।

इससे स्पष्ट है कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर नही है। सरकार सिर्फ नयी नयी नियमावली लाकर शिक्षकों के साथ साथ शिक्षा व्यवस्था को उलझाना चाहती है।

कहा कि ये राजनेता चुनाव पूर्व धोषणा कुछ करते हैं और चुनाव बाद कुछ। इनकी ढुलमुल नीति के कारण सूबे के नियोजित शिक्षकों का भविष्य एक बार फिर अधर में लटक गया है।

कहा कि सरकार यदि बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी की धोषणा और पूर्ण वेतनमान की धोषणा शीध्र नहीं करती है तो सूबे के नियोजित शिक्षक आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सरकार की चुनावी नैया पार नहीं होने देंगे।

Aurangabad

Apr 12 2023, 18:00

जिला पदाधिकारी द्वारा आज मदनपुर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई

आज दिनांक 12 अप्रैल 2023 को जिला पदाधिकारी, श्री सुहर्ष भगत द्वारा मदनपुर एवं रफीगंज प्रखंड पहुंचकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा मदनपुर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, रफीगंज से प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त अंचल अधिकारी से रिकॉर्ड ऑफ राइट्स अद्यतीकरण की जानकारी ली गई।

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी रफीगंज से बढ़ती गर्मी के मद्देनजर हिटवेव की तैयारी से संबंधित जानकारी ली गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जन वितरण प्रणाली की दुकानों की स्थिति की जानकारी ली गई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रफीगंज से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी ली गई।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा रफीगंज प्रखंड पहुंचकर समीक्षा बैठक की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इसके उपरांत एक-एक कर विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को रफीगंज प्रखंड अंतर्गत सभी चापाकल की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में नल जल योजना के को कार्यरत करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदाधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी ली गई।

समीक्षा बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रफीगंज उपेंद्र दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर कुमुद रंजन, अंचल अधिकारी रफीगंज, अंचल अधिकारी मदनपुर, सीडीपीओ मदनपुर,

सीडीपीओ रफीगंज, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, एमओ एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Aurangabad

Apr 12 2023, 17:22

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सचिव ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक दिए कई निर्देश

औरंगाबाद : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, प्रणव शंकर द्वारा अपने प्रकोष्ठ में आगामी 13 मई 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया गया। जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री सुकुल राम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री सौरभ सिंह, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी योगेश मिश्रा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री सुदीप पाण्डेय, शाद रज्जाक, सचिन कुमार, उपस्थित थे। 

सचिव द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों से अपने न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय चिन्हित वादों की अद्यतन स्थिति तथा उसके पक्षकारों के नोटिस प्रकिया की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। चिन्हित वादों की अद्यतन स्थिति तथा पक्षकारों के नोटिस तामिला तथा उससे जुड़े विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया। 

लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु कई दिशा निर्देश दिया गया।

 

बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री सुकुल राम के नेतृत्व में इस बार पहले से भी ज्यादा वादों के निस्तारण करने हेतु आश्वासन दिया गया। 

उनके द्वारा बताया गया कि अभी तक कई मामलों में प्रि काउंसलिंग की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। 

अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री सौरभ सिंह के द्वारा भी बताया गया की उनके न्यायालय में भी कई वाद इस लोक अदालत में निस्तारण हेतु प्री कॉउंसलिंग की प्रक्रिया में है।

सचिव ने बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी वाद चिन्हित किये गयें हैं यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उक्त वाद को ऑनलाइन पोर्टल CIS पर अपलोड हो जाये। ताकि समयानुसार सम्बन्धित पक्षकारों से प्रि-काउन्सलिंग कर ज्यादा-से ज्यादा वादों का निष्पादन कराया जा सके। तथा समस्या होने पर पक्षकारों को कॉउंसलिंग हेतु प्राधिकार से सम्पर्क स्थापित करें ताकि उन्हें अपने वादों के निस्तारण हेतू प्रेरित किया जा सके। ताकि लोक अदालत के लाभ से अधिक से अधिक लोग उठा कर अपने वादों का निस्तारण करवायें।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 12 2023, 17:11

सांसद सुशील सिंह के आवास पर अल्पसंख्यक समुदाय दर्जनों लोग बने बीजेपी के सदस्य

औरंगाबाद : सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास सिंह कोठी पर सांसद के नेतृव में शहर के अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम वर्ग के दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।  

इस मौके पर सांसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ गरीबों के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है।जिसके कारण देश की जनता के बीच में विश्वाश की भावना पैदा हुई है।देश का गौरव दुनिया मे बढ़ा है।हर जाति हर वर्ग हर धर्म के लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़कर देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राष्ट्रीयता की भावना से देश के लिए कार्य कर रहे है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा में सभी लोगो को पार्टी में शामिल होने पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन किया।आज दर्जनों युवा ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि हम सभी लोग भाजपा के लिए कार्य करेंगे और भारत सरकार के द्वारा जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उन सभी योजनाओं के बारे में जाकर अपने लोगो को बताएंगे।इन सभी योजनाओं का लाभ सभी जाति सभी वर्ग,सभी धर्मों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के प्राप्त हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जिला महामंत्री मुकेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन,भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा,भाजपा कार्यकर्ता करिश्मा सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता दीपक सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह वसु,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे और तौसीफ आलम, मो.अरमान, मो.अकील, शब्बीर अली, इमरान अली, शाहीन अली, मो.अली, शलीम अंसारी,विक्की विनायक,एहतेशाम,रिंकू अहमद,शाकिब शन्नू,शाकिब सूर्या, आफताब आलम,सैयद जाफर अली,तनवीर आलम,मो.बब्लू एवं अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न लोग पंचायत समिति सदस्य रामजीत राम,वार्ड सचिव अनिरुद्ध कुमार,चन्देश्वर पाल,बलिराम शर्मा,कृष्णा पासवान,ललिता कुमारी,रिंकू देवी,विन्नी देवी,पुष्पा देवी,रामप्रसाद पासवान,डॉ. संजय प्रसाद,विकास कुमार,राजू कुमार,लालू यादव एवं अन्य लोगो ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 12 2023, 15:06

सहायक निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

औरंगाबाद : आज 12 अप्रैल को सहायक निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार शैलेंद्र कुमार पांडेय द्वारा दाउद नगर प्रखंड के करमा पंचायत में फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त ओबरा प्रखंड के सरसौली पंचायत में वर्षामापी यंत्र, स्वचालित मौसम केंद्र इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में जन्म एवं मृत्यु दर के जीवनांक सांख्यिकी का भी निरीक्षण किया गया। 

इसके पश्चात सदर प्रखंड औरंगाबाद के पडरावा पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, दाऊदनगर एवं ओबरा अंचल अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दाऊदनगर एवं अन्य ने भाग लिया। अंत में सहायक निदेशक द्वारा जिला सांख्यिकी कार्यालय औरंगाबाद का भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दाउदनगर योगेंद्र पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दाउद नगर एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 12 2023, 12:27

नीम के पेड़ से लटका मिला एक अधेड़ की लाश, इलाके मे सनसनी

औरंगाबाद : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां आज बुधवार को देव थाना क्षेत्र के सरगावां पंचायत सरकार भवन के निकट नीम के पेड़ से लटका एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। मृतक 50 वर्षीय मुंगेश्वर भोक्ता ढिबरा थाना क्षेत्र के बरवासोई गांव के निवासी के रुप में हुई है। लाश बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सरगावां गांव के कुछ लोग टहलते हुए पंचायत सरकार भवन के पास पहुंचे। जहां देखा कि नीम के पेड़ से एक अधेड़ का शव लटक रहा है। तत्काल उक्त लोगों ने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। जिसके बाद दर्जनों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिर कुछ लोगों ने इसकी सूचना देव पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। वही शव की तलाशी ली। जिसके बाद मृतक के पैकेट से आधार कार्ड व श्रम कार्ड बरामद हुआ। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। 

सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और शव से लिपटकर चीखने-चिल्लाने लगे। जिन्हें आसपास के लोगों ने शांत कराया। इसके बाद देव थाना पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र